जयपुर : चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को कराया गया SMS अस्पताल में भर्ती, पेट में हो रही तकलीफ

By: Ankur Mon, 28 Dec 2020 6:09:29

जयपुर : चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को कराया गया SMS अस्पताल में भर्ती, पेट में हो रही तकलीफ

बीते दिन प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की तबियत खराब हुई थी जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनसे मिलने निवास पर पहुंचे थे। आज पेट की तकलीफ के चलते उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टर्स द्वारा फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही हैं। उनका कोटेज वार्ड संख्या 4 में डॉ. श्याम सुंदर शर्मा की देख-रेख में उपचार चल रहा हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री को रविवार शाम को पेट की समस्या की शिकायत हुई थी। इसके चलते उन्हे आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। भर्ती के बाद उनकी विभिन्न जांचें जैसे सोनेग्राफी, सिटी स्कैन सहित अन्य करवाई गई, जिसमें आंतों में इंफेक्शन की शिकायत सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक इसे फूड पॉइजनिंग की भी शिकायत कही जा सकती हैं। वहीं पोस्ट कोविड संबंधि जांच भी करवाई गई, लेकिन पोस्ट कोविड जैसी कोई समस्या सामने नहीं आई हैं। जानकारों की माने तो देर शाम या कल तक डॉ. रघु शर्मा को छुट्‌टी दे दी जाएगी।

आपको बता दें कि मंत्री डॉ. शर्मा पिछले माह 23 नवंबर को कोरोना पॉजीटिव आने के बाद कोविड डेडिकेटेड अस्पताल RUHS में भर्ती हुए थे, जहां से उन्हे कुछ दिन बाद छुट्‌टी दे दी थी। इस दौरान उनके कोई खास लक्षण सामने नहीं आए थे। जांचों के बाद कुछ दवाईयां देकर उन्हे दो-तीन दिन बाद घर भेज दिया था।

ये भी पढ़े :

# टोंक : नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

# झालावाड़ : न्याय के नाम पर अन्याय, छेड़छाड़ के आरोपी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

# जोधपुर : घर में मृत मिले पति-पत्नी और 8 महीने की बेटी, बेटा गंभीर, इलाके में फैली सनसनी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com